उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जायेगा कल

लखनऊ: दिनांक:09 अक्टूबर, 2019।

उत्तर प्रदेश के सहकारिता मंत्री श्री मुकुट बिहारी वर्मा द्वारा उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक ऋण वितरण, जमा, वसूली एवं ससमय गुणवत्तापूर्ण निर्माण, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 10 अक्टूबर, 2019 को प्रातः 11ः00 बजे पी0सी0यू0 सभागार में पुरस्कार वितरण किया जायेगा।
यह जानकारी अपर आयुक्त एवं अपर निबन्धक आर0के0 सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि इस पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में समस्त मण्डलीय संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबन्धक/उप आयुक्त एवं उप निबन्धक, जनपदीय सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, समस्त सचिव/मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला सहकारी बैंक लि0 द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।

Translate »