लखनऊ 09 अक्टूबर 2019।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मा. स्वतंत्र देव सिंह कल 10 अक्टूबर को रामपुर में रहेंगे।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कल प्रातः 09.30 बजे रामपुर पहुंचेगे। श्री सिंह रामपुर विधानसभा के उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार-प्रसार करने के साथ ही पार्टी पदाधिकारियों के साथ विभिन्न बैठकों में सम्मलित होंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कल तनय बैक्वेंट हाॅल रामपुर में प्रातः 11 बजे में आयोजित अनुसूचित मोर्चा के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। जबकि दोपहर 02.30 बजे सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी, सेक्टर प्रवासी, सभी मोर्चो के प्रमुखों, मोर्चो के अध्यक्षों व मण्डल टीम की बैठक में सम्मलित होंगे।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सायं 04.30 बजे सामाजिक टोली प्रमुखों के साथ बैठक करेंगे। जबकि पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ रेडियन्स होटल रामपुर में बैठक के बाद सायं 06 बजे बूथ समिति की बैठक मंे सम्मलित होंगे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal