अखिलेश यादव के काफिले में जो कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिल रहा है

लखनऊ।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आज झांसी जाते समय रास्ते रास्ते में कार्यकर्ताओं द्वारा जबरदस्त स्वागत करने काफिला देखने से ही उनकी लोकप्रियता का सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है।उन्नाव जनपद के पुरवा के पूर्व विधायक उदयराज यादव ने जिले की सीमा पर अपने हजारों समर्थकों के साथ ऐतिहासिक स्वागत किया।अखिलेश यादव के काफिले में जो कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिल रहा है उससे आने वाले समय का भविष्य देखा जा सकता है।पूर्व विधायक उदयराज के नेतृत्व में युवाओं का जोश से लगता था कि अखिलेश यादव युवाओं कि उम्मीद हो।श्री यादव ने सभी कार्यकताओं को उत्साह बढ़कर एक जुट होने का संदेश देकर झांसी के लिए आगे बढ़ गए।
झांसी में निर्दोष पीयूष यादव की
झांसी पुलिस द्वारा निर्मम हत्या कर फर्जी काउंटर दिखाया गया था जिसे मजिस्ट्रेट जांच में फर्जी पाया गया।आज पीड़ित परिवार से मिलने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के झांसी जाने के कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं द्वारा श्री यादव के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने व संघर्ष करने सहित हर तरह से पूरा समर्थन देने का भरोसा दिलाया।झांसी जाते समय पूर्व विधायक पुरवा उदयराज के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं का हुजूम अखिलेश यादव के स्वागत में उमड़ा उससे प्रदेश सरकार व भाजपा के लिए चिंता डालने वाली बात जैसी होगी।प्रदेश के युवाओं ने जो जोश दिखाया है उससे अखिलेश यादव की बढ़ती लोकप्रियता का आंकलन किया जा सकता है।

Translate »