
मुख्यमंत्री ने परिजनों को 2 लाख की मदद की घोषणा, डीएम-एसपी से कल तक मांगी रिपोर्ट।
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव में जिले में आज सुबह कन्या भोज के दौरान आग लगने की घटना में एक कन्या की मृत्यु होने पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होने जिला प्रशासन को इस हादसे में घायल तीन कन्याओं के समुचित इलाज के भी निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों के लिए 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा की तथा उन्नाव के डीएम व एसपी से पूरे मामले की जांच कर कल 8 अक्टूबर, तक शासन को आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
बताते चलें कि उन्नाव के ग्राम निस्पंसरी में एक मकान में आज सुबह कन्याओं को नवमी पर भोज कराया जा रहा था तभी बाहर बनी दुकान में आग लगने से कन्यायें उसमें फंस गयी थीं। इस दुकान पर पेट्रोल-डीजल की बिक्री होती थी। घायल बच्चियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal