अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 07 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर्व पर बधाई और शुभकामनाएं दी। आज ही के दिन भगवान श्री राम ने बुराई के प्रतीक रावण का वध किया था। आज ही के दिन भगवती माँ दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विजयादशमी पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व हमें भगवान राम के सिद्धान्तों पर चलने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि असत्य पर सत्य और अन्याय पर न्याय की विजय का संदेश देता विजयादशमी का पर्व सदमार्ग पर चलने और आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा देता है। प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। अंहकार, अन्याय और अवगुणों से दूर रहकर मानवकल्याण के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal