मुख्यमंत्री ने कन्या भोज के दौरान आग लगने से कन्या की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया

अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 07 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद उन्नाव के गांव पूरा निस्पंसरी में कन्या भोज के दौरान आग लगने की घटना में एक कन्या की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतक के परिजनों के लिए 02 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की भी घोषणा की है।
मुख्यमंत्री जी ने हादसे में घायल तीन कन्याओं के समुचित इलाज के निर्देश जिला प्रशासन को दिये हैं। उन्होंने उन्नाव के जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक को मामले की जांच कल 8 अक्टूबर, 2019 तक पूरी कर शासन को आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं।
मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना की है।

Translate »