किन्नर पर हुए हमले के विरोध में,सैकड़ों किन्नरों ने किया थाने का घेराव,आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन पर माने किन्नर।

प्रयागराज-लवकुश शर्मा
हंडिया-शुक्रवार की शाम कस्बा हंडिया के वार्ड नंबर 4 में रह रही सोनी किन्नर पर तीन लोगों ने चाकू से हमला कर दिया था। जिससे किन्नर सोनी घायल हो गई थी।मौके से हमलावर भाग गए।जिसकी तहरीर किन्नरों ने हंडिया थाने में जाकर के दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छापेमारी शुरू कर दी लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। जिसको लेकर आज सुबह सवेरे किन्नरों का अखाड़ा पीठाधीश के साथ सैकड़ों की संख्या में किन्नरों ने थाने का घेराव कर लिया और हंगामा मचाना शुरू कर दिया जिससे पुलिस के हाथ पांव फूल गए।किसी तरह से मनाने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन पर किन्नर माने पीठाधीश तो चले गए लेकिन दर्जनों की संख्या में किन्नर हंडिया थाने में धरने पर बैठे हुए थे।किन्नरों का कहना है कि जब तक तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती है तब तक हम लोग यहां से नहीं जाएंगे यदि पुलिस कार्यवाही नहीं कर पाती है तो हम आला अधिकारियों से इसकी गुहार लगाएंगे नहीं तो हम लोग सड़क पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे। हंडिया पुलिस ने किन्नरों को आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया तथा एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। तब जाकर मामला शांत हुआ। इस मौके पर प्रयागराज किन्नर अखाड़े से नंदिनी किन्नर,रजनी किन्नर, तराना किन्नर,रानी कीन्नर मोना किन्नर रानी किन्नर मऊ नाथभंजन किन्नर अखाडे से मुन्नी किन्नर फूलपुर से पारो किन्नर अपने सैकड़ों किन्नरों के अखाड़े के साथ आज हंडिया थाने का घेराव किया।सभी अखाड़े के किन्नर तो वापस चले गए लेकिन अभी भी हंडिया थाने के अंदर सोनी किन्नर के साथ रजनी,मंगरा, दीपा, रानी, सविता, रेनू, किरण, पिंकी बैठी हुई है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए भागदौड़ कर रही है।

Translate »