
कानपुर ।जनपद कानपुर नगर/थाना बर्रा
3 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
चोरी के 07 दो पहिया वाहन बरामद कर भेजा जेल।
बताते चले कि दिनांक 04/05.10.2019 की रात्रि थाना बर्रा पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर भारत गैस तिराहा कर्रही रोड पर चेकिंग के दौरान 03 शातिर वाहन चोर 1.अंकित, 2.केशव, 3.लक्की को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे/निशादेही पर चोरी के 07 दो पहिया वाहन बरामद हुए। पूछतांछ पर गिरफ्तार अभियुक्तों ने जनपद कानपर नगर व उसके आसपास से वाहनों की चोरी कर, उनकी नम्बर प्लेट बदलकर, ग्राहक मिलने पर वाहनों को बेच देते हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा वाहन चोरी की कई घटनाओं को कारित करना स्वीकार किया।
इस सम्बन्ध में थाना बर्रा पर अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. अंकित निवासी बर्रा थाना बर्रा जनपद कानपुर नगर मूल पता ग्राम निबिया खेड़ा थाना सजेती जनपद कानपुर नगर।
2. केशव निवासी हरदेव नगर थाना बर्रा जनपद कानपुर नगर।
3. लक्की निवासी हरदेव नगर थाना बर्रा जनपद कानपुर नगर।
बरामदगी
1. चोरी के 07 दो पहिया वाहन
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal