मोदी सरकार किसान सम्मान निधि के तहत हर किसान को 6000 रूपये प्रोत्साहन राशि दे रही – स्वतंत्र देव सिंह

अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिह बलहा, बहराइच में भाजपा प्रत्याशी सरोज सोनकर के समर्थन में किसान सम्मेलन को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और योगी आदित्यनाथ की सरकार सबको शिक्षा, हर हाथ को काम, गरीबों को घर, हर घर में बिजली उपलब्ध हो इस लक्ष्य के साथ काम कर रही है। हमारा किसान अन्नदाता है। आज मोदी सरकार किसान सम्मान निधि के तहत हर किसान को 6000 रूपये प्रोत्साहन राशि दे रही है। हमारा किसान उन्नति करेगा तो देश उन्नति करेगा। पहले खेतों में गांवो में बिजली कभी-कभी आती थी। आज भरपूर बिजली आ रही है। किसान भाइयों का हजारों रूपये जो डीजल में खर्च होता था, वह बच रहा है। अब यूरिया के लिये कालाबाजारी नहीं होती है। प्रचुर मात्रा में यूरिया उपलब्ध है। किसान का सम्मान देश का सम्मान है। योगी सरकार किसानों की फसल की खरीद सीधे करती है। बिचैलियों को भगा दिया गया है। आज कृषि लागत का डेढ़ गुना दाम सरकार दे रही है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कानून व्यवस्था एवं बिजली की व्यवस्था चैकस है। आज गुण्डे जेलों में डाले जा रहे है। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार है। गरीबों को 5 लाख रूपये का स्वास्थ्य बीमा, गरीब को आवास एवं शौचालय मोदी सरकार के द्वारा दिया जा रहा है।
कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश, जिला अध्यक्ष श्यामकरण टेकरीवाल, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष जीतेन्द्र सिंह व भिखारी सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Translate »