प्रयागराज- लवकुश शर्मा
हंडिया- हंडिया विकासखंड क्षेत्र के जगुआ शोधा गांव में आज नवरात्रि के छठे दिन जय माता दी के नारों से पूजा पंडाल गूंज उठा। भक्तों ने माता की आरती के साथ गणेश आरती,लक्ष्मी आरती, दुर्गा चालीसा,हनुमान चालीसा का पाठ किया।आज भक्तों की संख्या लगभग सैकड़ों में थी दुर्गा पूजा पंडाल में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम का संचालन सुरेश कुमार बिंद कर रहे थे। उक्त मौके पर जय मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, शीतला प्रसाद बिंद पंडा,संचालक सुरेश कुमार बिंद, राजनाथ सेठ, मुनेशधर बिंद ,गोलू सेठ, मनोज कुमार बिंद, महेश गुप्ता, रोहित कुमार, राहुल कुमार एवं दुर्गा पूजा समिति के सभी सदस्य गण मौजूद रहे माता के दर्शन को आए भक्त गणों को नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपने कलाकृति से मंत्रमुग्ध कर दिया और खूब तालियां बटोरी। भक्तों ने उक्त मौके पर हुए कार्यक्रम का भरपूर मनोरंजन किया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal