प्रवास कार्यक्रम – मा0 स्वतंत्र देव सिंह

लखनऊ 04 अक्टूबर 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मा. स्वतंत्र देव सिंह 5 अक्टूबर को बहराइच में रहेंगे। श्री सिंह सुबह 10.45 बजे नानपारा, जनपद बहराइच में नानपारा गौशाला का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे सत्या भट्टा, रायबोझा, बहराइच में किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। दोपहर 1.30 बजे मण्डी समिति टीन शेड, मिहिपुरवा मण्डल, बहराइच में युवा मोर्चा सम्मेलन में मार्गदर्शन करेंगे तथा सायं 03.45 बजे चुनाव कार्यालय, बुद्धीलाल सिनेमा, जरही रोड, बहराइच में चुनाव संचालन समिति की बैठक में मार्गदर्शन करेंगे। सायं 04.30 बजे उर्रा मण्डल, बहराइच में गूढ एवं उर्रा सेक्टर की बैठक तथा सायं 05.30 बजे गायघाट मण्डल, बहराइच में 306 नं0 बूथ की बैठक में मार्गदर्शन करेंगे।

Translate »