उत्तर प्रदेश के 22 जनपदों के 100 क्रय केन्द्रों पर इस वर्ष 

एक लाख मी0टन मक्का खरीदा जायेगा
लखनऊ दिनांक: 03.10.2019
उत्तर प्रदेश सरकार ने इस वर्ष प्रदेश के 22 जनपदों में 100 क्रय केन्द्रों के माध्यम से एक लाख मी0टन मक्का खरीदने का लक्ष्य रखा है। जिन जिलों में मक्का की खरीद की जानी है वे इस प्रकार है- बुलन्दशहर, हापुड़, बदायूं, हरदोई, उन्नाव, मैनपुरी, फिरोजाबाद, अलीगढ़, एटा, कासगंज, कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, फर्रूखाबाद, कन्नौज, गोण्डा, बहराइच, श्रावस्ती, बलिया, जौनपुर, ललितपुर, एवं देवरिया। यह जानकारी आज यहां खाद्य आयुक्त मनीष चैहान ने दी। उन्होंने बताया कि मक्का का समर्थन मूल्य गतवर्ष से 60 रू0 बढ़ाकर 1760 रू0 प्रति कु0 इस वर्ष निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त उतराई, छनाई, सफाई के मद में कुल खर्च की प्रतिपूर्ति रू0 20 प्रति कुन्तल किसानों के खाते में सीधे मक्का के समर्थन मूल्य के साथ आर0टी0जी0एस0 के माध्यम से भुगतान किया जाने की व्यवस्था की गयी है।
श्री मनीष चैहान ने किसान बन्धुओं से अनुरोध किया है कि वे क्रय केन्द्र पर मक्का लाने से पूर्व खाद्य विभाग के पोर्टल बिेण्नचण्हवअण्पद पर अपना पंजीकरण अवश्य करा लें, जिससे उनकी जमीन, बोया गया मक्का व बैंक एकाउण्ट का सत्यापन समय से किया जा सके, ताकि उनकों क्रय केन्द्रों पर मक्का विक्रय करने में असुविधा न हो सके। उन्होंने बताया कि मक्का की बिक्री के उपरांत क्रय केन्द्र द्वारा 72 घण्टे के अन्दर उनके बैंक खाते में विक्रय किये गये मक्का का मूल्य भेज दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि खरीद निर्धारित क्रय केन्द्रों पर 15 अक्टूबर 2019 से आरम्भ होकर 15 जनवरी, 2020 तक की जायेगी।
ज्ञातव्य है कि मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत प्रदेश में वर्ष 2018-19 में 20 जनपदों में मक्का की खरीद सीधे किसानों से पहली बार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीफ विपणन में की गयी थी।
Translate »