मुख्यमंत्री ने आकाशीय बिजली  गिरने से हुई मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 02 अक्टूबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद मीरजापुर में आकाशीय बिजली गिरने से हुई 3 लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनहोने इस आपदा में दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदनाएं भी व्यक्त की हैं।
यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारी को दैवीय आपदा में दिवंगत लोगों के परिजनों को 04-04 लाख रुपए की राहत राशि तत्काल वितरित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस आपदा में घायल लोगों की समुचित चिकित्सा व्यवस्था किए जाने के भी निर्देश दिए हैं।
Translate »