मानव सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है – डी एम सुखलाल भारती

लखनऊ। जिलाधिकारी एटा सुखलाल भारती ने कलक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयन्ती एक साथ मनाई जा रही है। हम सभी को चाहिए कि उनके बताये गये मार्ग पर चलते हुए उनके आदर्शां को अपनी जीवन शैली में अवश्य ढालें। हम सभी को यह प्रयास करना है कि सभी कार्य पूर्ण निष्ठा एवं लगन के साथ सम्पादित किए जाएं। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा जनपदभर में चलाया जा रहा है, अब हमें स्वयं जागरूक होने की आवश्यक है। स्वच्छता पर फोकस करें, जनपद के विकास में सहायक सिद्ध हों। दैनिक जीवन के कार्य भी अतिमहत्वपूर्ण हैं, इस ओर ध्यान अवश्य दिया जाए। यह कदापि न भूलें, कि मानव
सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है। जनपद को स्वच्छ, बेहतर बनाने हेतु सभी को दृढ़ संकल्पित होने की जरूरत है। देश भक्ति से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत करने वाली प्रिंटिस गर्ल्स इण्टर कालेज की छात्राओं, शिक्षिकाओं को गिफ्ट देकर पुरस्कृत किया गया।

Translate »