कृषि क्षेत्र मे पोषक तत्वों के संतुलित उपयोग हेतु कृषक जागरूकता कार्यक्रम संचालित किये जाएं

प्रदेश के समस्त जनपदों में आगामी 11 अक्टूबर को संचालित

होगा कृषक जागरूकता कार्यक्रम
लखनऊ: 30 सितम्बर, 2019।कृषि क्षेत्र में पोषक तत्वों के संतुलित उपयोग को बढ़ावा दिये जाने हेतु कृषि विभाग द्वारा प्रदेश के समस्त जनपदों में रबी सीजन में 11 अक्टूबर, 2019 को जागरूकता कार्यक्रम संचालित किये जाने का निर्णय लिया गया है। प्रमुख सचिव कृषि, अमित मोहन प्रसाद ने यह जानकारी देते हुये बताया कि कृषि विभाग द्वारा सभी मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को इस सम्बन्ध में निर्देश जारी किये जा चुके हैं।प्रमुख सचिव ने बताया कि जारी आदेश के अनुसार न्याय पंचायत स्तर पर कृषक जागरूकता कार्यक्रम, जनपद एवं विकास खण्ड स्तर पर कृषक गोष्ठी तथा राज्य स्तरीय कृषक गोष्ठी व कृषि प्रदर्शनी आयोजित किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। इसके अतिरिक्त कृषि प्रदर्शन, फील्ड दिवस, कृषक वैज्ञानिक संवाद, फार्म स्कूल, किसान पाठशाला और कृषक भ्रमण कार्यक्रम भी आयोजित कर किसानों को जागरूक किये जाने की अपेक्षा की गयी है।
Translate »