सोयत नगर में मुस्लिम युवक अय्युब पिता यूसुफ कुरेशी का गत रात्री हुआ मर्डर।

जिला आगर मालवा 29 सितंबर

नगर में डॉक्टर और 108 एम्बुलेंस वाहन की व्यवस्था नही होने से सुसनेर अस्पताल में आज दोपहर के बाद हुआ अय्युब का पीएम

मध्यप्रदेश जिला आगर मालवा सुसनेर से गिरिराज बंजारिया ✍ पत्रकार की रिपोर्ट
मो.9617717441

मामला मध्यप्रदेश के जिला आगर मालवा की सुसनेर तहसील के सोयत नगर का है।जंहा पर गत रात्री अय्युब पिता यूसुफ कुरेशी अपनी कबाड़े की दुकान में सो रहा था। उस समय किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा इसके शरीर पर धार धार हथियार से हमला करके इसकी हत्या कर दी गई। आज सुबह जब नगर के लोगों ओर इसके परिजनों को पता चला तो उनके द्वारा पुलिस को सुचना दी गई। लेकिन नगरवासियों के द्वारा 2 घण्टे तक घटना स्थल पर पुलिस के नही पहुंचने पर खुब आक्रोश व्यक्त किया गया। सोयत नगर में कुछ दिनों पहले ही नवागत टीआई कमलेश चौहान आये है।जब इस घटना ओर घटना स्थल पर हो रहे आक्रोश की जानकारी आगर जिला पुलिस अधीक्षक सविता सोहाने को लगी तो उनके साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल अपनी टीम के साथ सोयत के लिए रवाना हुए। सुसनेर से भी टीआई योगेंद्र सिंह सिसोदिया , एसआई आलोक परेटिया आदि घटना स्थल पर पहुंचे। तब जाकर घटना स्थल पर आक्रोश व्यक्त कर रहे व्यक्तियों का आक्रोश कम हुआ। इनके द्वारा घटना की जानकारी लेते ही तुरन्त सोयत अस्पताल में डॉक्टर और 108 एम्बुलेंस की व्यवस्था नही होने से अय्युब की लाश को परिजनों के साथ निजी वाहन से पीएम के लिए सुसनेर अस्पताल रवाना किया। तब जाकर अय्युब का पीएम दोपहर 2 बजे के बाद हुआ।

हम आपको बता दे कि सोयत नगर के अस्पताल में कई दिनों से डॉक्टर भी नही है।और मरीजों को लाने ले जाने के लिए 108 एम्बुलेंस वाहन भी नही है। सोयत नगर में अस्पताल की समस्याओ लेकर 20 सितंबर को सोयत प्रतिनिधि मंडल द्वारा क्षेत्र के लाडले विधायक राणा विक्रम सिंह के साथ भोपाल में स्वास्थ मंत्री तुलसीराम सिलावट से मुलाकात की गई थी।और अस्पताल की समस्याओं से अवगत कराया गया था।

मंत्री जी के द्वारा उस समय तुरन्त ही आश्वासन दिया गया और कहा कि हम सोयत अस्पताल में होने वाली समस्या का जल्दी निराकरण करेंगे। लेकिन अभी तक भी सोयत अस्पताल में डॉक्टर की व्यवस्था के साथ 108 एम्बुलेंस वाहन की व्यवस्था भी नही हुई है। जिसके कारण आज अय्युब की लाश को पीएम के लिए सोयत से 30 की.मि. दूर सुसनेर अस्पताल लाना पड़ा।
अब देखना यह है कि जिम्मेदारों के द्वारा कितने समय में ओर कितने दिनों में सोयत नगर के अस्पताल में डॉक्टर और 108 एम्बुलेंस की व्यवस्था हो पाएगी।

Translate »