जयहिंद विद्या मंदिर अहरौरा क्षेत्र के CSIR मे टॉप 11 में चयनित प्रिंस कुमार और अर्जुन सोनकर ने क्षेत्र का नाम रोशन किया

मिर्जापुर।मिर्ज़ापुर जयहिंद विद्या मंदिर अहरौरा क्षेत्र के CSIR मे टॉप 11 में चयनित प्रिंस कुमार और अर्जुन सोनकर ने किसानों के लिए बहुत ही लाभदायक मशीने बनायीं है। प्रिंस कुमार ने भारत में 3th स्थान और अर्जुन सोनकर ने 4th स्थान प्राप्त किया। प्रिंस कुमार S/O भगेलू गुप्ता ,अर्जुन सोनकर S/O रामबदन सोनकर दिल्ली CSIR मे ही अपने पिता के साथ रुके हुए है ।प्रिंस कुमार ,अर्जुन सोनकर को विज्ञानं भवन में माननीय श्री रामनाथकोबिन्द राट्रपति जी के द्वारा राट्रपति पुरस्कार दिया गया और प्रौधोगिकी मंत्री डॉ हर्षवर्धन जी प्रिंस कुमार को 30,000 और अर्जुन सोनकर को 20,000 के साथ सम्मानित पत्र देकर दोनों बच्चों को समानित किये। इनके प्रोजेक्ट की चर्चा पुरे भारत में हो रही है ।इन दोनों छात्रों ने दिखा दिया है हौसला हो तो कुछ भी नाममुंकीन नहीं होती है इतनी छोटी सी ऊम्र मे इतना बड़ा काम करके दिखाने से यह पता चलता है कि उत्तरप्रदेश भी किसी से कम नहीं। पिता से लेकर पूरे गाँव मै खुशिया है कि प्रिंस कुमार और अर्जुन ने इस उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

Translate »