गर्भवती व बच्चों की देखभाल व खानपान पर विशेष चर्चा

मिर्जापुर। जनपद के सभी 2668 आंगनबाड़ी केन्द्रो पर रविवार को मातृ समिति की बैठक हुई। इस सम्बन्ध में सभी आंगनबाड़ी केन्द्रो पर उपरी आहार पुस्तिका के आधार पर बच्चों को उपरी आहार देने के विषय में विस्तृत जानकारी दिया गया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी पी0के0 सिंह ने बताया कि मातृ समिति की बैठक में गर्भवती महिलाओ सहित बच्चों को उपरी आहार देने पर चर्चा हुई। उन्होने ने बताया कि महिलाओं की शारीरिक बनावट नाजुक होने के साथ ही बड़ी जटिल भी होती है। मासिक धर्म, गर्भावस्था, स्तनपान और मेनोपांज होने के कारण महिलाओं को कई शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए भी जरूरी है कि खुद को फिट और स्वस्थ्य रखने के लिए महिलायें अपनी शारीरिक आवश्यकता को समझें। 19 से 50 साल की महिलाओं को प्रतिदिन 18 मिलीग्राम आयरन की आवश्यकता होती है। गर्भावस्था के समय आयरन की आवश्यकता और बढ़ जाती है। आयरन की पूर्ति के लिए गर्भवती महिलाओं को आयरन की गोली नियमित रूप से खाना ंचाहिए। गर्भवती महिलाओं को समय≤ पर खून की जांच व ब्लड प्रेशर की जांच भी करवाना चाहिए।

बैठक के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गर्भवती महिलाओं को निर्धारित पोषाहार से डेढ़ गुना से ज्यादा आहार दिया। ताकि महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान शक्ति मिल सके। स्वच्छता, पोषण, कुपोषण से मुक्ति, एनीमिनिया से बचाव, शौचालय का प्रयोग, बाहर शौच से होने वाली बीमारियों के बारे में सभी महिलाओं को विस्तारपूर्वक अवगत कराने का कार्य किया। पोषाहार वितरित करके उसे सही ढंग से प्रयोग करने के बारे में भी जानकारी दिया गया। महिलाओं को बीमारियों से बचने के लिए भी उपाय बताया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं के साथ-साथ बच्चों ने भी उत्साह के साथ भाग लिया।

बताया गया कि उपरी आहार के रूप में बच्चों को उपरी आहार के रूप में अनाज जैसे चावल गेहू] मक्का] बाजरा से बनी चाजें] स्टार्च युक्त सब्जी जैसे आलू] शंकरकद] आदि देने का काम करें। उपरी आहार सफाई से पकाया] परोसा एवं खिलाया जाना चाहिए।

Translate »