राष्ट्रीय 5-A साइड हॉकी प्रतियोगिता 22 सितम्बर से होगा चालू

कानपुर नगर ,20 सितंबर 2019
मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा एवं खेल निदेशक आर0पी0 सिंह ने ग्रीन पार्क स्टेडियम के मीडिया कक्ष में पत्रकार वार्ता कर 22-27 सितंबर तक सम्पन्न होने वाली राष्ट्रीय 5-A साइड हॉकी प्रतियोगिता की जानकारी दी। इस प्रतियोगिता को कानपुर ग्रीन पार्क में प्रथम वार एस्ट्रोटर्फ पर खेला जाएगा। प्रतियोगिता में men, women एवं mix (men/women) प्रतियोगिताएं 06 दिन चलेंगी। मंडलायुक्त ने बताया कि पूरे देश से लगभग 246 खिलाड़ी व ऑफिसियल प्रतिभाग करेंगे। कुल 16 टीम होंगी। आज से टीमों का पहुचना शुरू हो चुका है। खिलाड़ियों की सुविधायों का पूरा ख्याल रखा जाएगा। इस प्रतियोगिता में हरियाणा,पंजाब,झारखंड,कर्नाटक,महाराष्ट्र,ओडिशा,तमिलनाडु एवं उत्तर प्रदेश की टीमें प्रतिभाग कर रही है।
मंडलायुक्त श्री शर्मा ने आगे बताया कि 10-10 मिनट का खेल व 2-3 मिनट्स का इंटरवल अर्थात एक टीम को लगभग 25 मिनट एक मैच के लिए मिलेंगे।
खेल निदेशक आर0 पी0 सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता को “हॉकी इंडिया “करा रहा है ।प्रतियोगिता में नामी-गिरामी खिलाड़ी भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता सफल होने पर एशियाई प्रतियोगिता की मेजबानी कानपुर को मिल सकती है। अंपायर/रेफरी भी अंतराष्ट्रीय मानकों के होंगे।

Translate »