छत्तीसगढ़ के बड़े निजी पावर प्लांट में शुमार केएसके महानदी पावर कंपनी ने अपना प्लांट बंद कर दिया

छत्तीसगढ़

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जनपद में 1400 मेगावाट की क्षमता वाली केएसके महानदी पावर कंपनी ने मजदूर एवं प्रबंधन के आपसी जिच के आगे अपना प्लांट बंद कर दिया।जिससे पाच राज्यो में विजली के संकट आ गया है। बताते चले कि यह प्लांट जांजगीर जिले में स्थित है। मजदूरों के दो गुटों में हो रही तकरार से परेशान होकर

मंगलवार को प्रबंधन की तरफ से प्लांट के गेट पर लॉक आउट का नोटिस, बोर्ड पर लटका दिया गया। इससे गुस्साए श्रमिक अब प्लांट के सामने अपना विरोध जता रहे हैं। बीते एक सप्ताह से यहां मजदूर अपने मेहनताने को लेकर विरोध कर रहे थे।

4500 लोगों के सामने अब रोजगार का संकट
दरअसल इस पावर प्लांट में मजदूर दो गुटों में हैं। पहला भू विस्थापितों का है। जिनकी जमीन इस प्लांट के लिए ली गई उन्हें यहां काम दिया गया। दूसरा गुट ठेका कर्मचारियों का है। ठेका कर्मचारी चाहते हैं कि उन्हें भी भू विस्थापितों जितना वेतन दिया जाए। यह भू विस्थापितों को बर्दाश्त नहीं। इस वजह से बीते 1 सप्ताह से यहां विवाद के हालात हैं और प्रोडक्शन बंद पड़ा था।

कंपनी की तरफ से मंगलवार को जारी नोटिस में कहा गया है कि इन हालातों में काम करना संभव नहीं। इस लिए प्लांट को बंद किया जा रहा है। आंध्र प्रदेश की कंपनी का यह प्लांट यहां से उत्तर प्रदेश, तमिलनाड़ू, आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ को बिजली सप्लायी किया करता था। यहां करीब 4 हजार मजदूर और 500 अन्य कर्मचारी कार्यरत थे।

भू-स्थापित मजदूर, परमानेंट करने और वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। प्लांट में विवाद के बाद तनाव बढ़ गया और पिछले दो दिनों से प्लांट का काम भी बंद जैसा हो गया है। अभी प्लांट में 14 सौ मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है और छग समेत 5 राज्यों में प्लांट से बिजली सप्लाई भी बन्द हो गई है। इसके बाद अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी और फिर विवाद के बाद बुधवार से प्लांट में 14 सौ मेगावाट बिजली उत्पादन ठप हो गया। अभी भी प्लांट में माहौल गरमाया हुआ है जांजगीर के कलेक्टोरेट में त्रिपक्षीय वार्ता भी है, जिसमें प्रशासन, प्लांट प्रबंधन और मजदूरों के बीच चर्चा होगी। अब देखना होगा कि इस दौरान क्या फैसला लिया जाता है। एसपी पारुल माथुर का कहना है कि केएसके प्लांट में मजदूरों के विवाद को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। विवाद के बाद प्लांट में बिजली उत्पादन भी बन्द हो गया है। पुलिस ने दोनों गुटों के मजदूरों के खिलाफ मारपीट व बलवा का जुर्म दर्ज किया है।

WhatsApp Share
Translate »