बरेली पहुंचे अखिलेश यादव, पूर्व विधायक सियाराम सागर को दी श्र्द्धांजलि

पूर्व विधायक सियाराम सागर का लम्बी बीमारी के बाद 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

बरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को बरेली पहुंचे जहाँ पर उन्होंने फरीदपुर के पूर्व विधायक स्वर्गीय सियाराम सागर को उनके निवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार को संतावना दी। पूर्व विधायक को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद अखिलेश यादव रामपुर के लिए रवाना हुए।

पूर्व विधायक सियाराम सागर का लम्बी बीमारी के बाद 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। सियाराम सागर जिले में समाजवादी पार्टी के सबसे पुराने नेताओं में से एक थे और वो सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी नेताओं में से एक थे। सियाराम सागर फरीदपुर विधानसभा से पांच बार विधायक चुने गए। सियाराम सागर फरीदपुर विधानसभा से पहली बार जनता पार्टी के टिकट पर 1977 में विधायक बने थे। इसके बाद वो 1989 निर्दलीय चुनाव लड़ कर विधायक बने। सियाराम सागर समाजवादी पार्टी के टिकट पर 1993,2002 और 2012 में फरीदपुर विधानसभा से विधायक चुने गए।

Translate »