
बिहार
बेतिया/मधुबनी.बेतिया और झंझारपुर में मंगलवार काे मुहर्रम के ताजिया जुलूस में जमकर बवाल हुआ। बेतिया के मनुआपुल थाना के कर्बला मैदान में मंगलवार देर शाम दो ताजिया जुलूस के आपसी विवाद में हुई मारपीट में कई लोग घायल हो गए। इसके बाद उपद्रवी तत्वों ने 18 घरों में आग लगा दी। वहीं, मनुआपुल थानेकी जीप, 4 बाइक को फूंक डाला गया।
घटना की सूचना के बाद डीआईजी ललन मोहन प्रसाद, डीएम डाॅ. निलेश रामचंद्र देवरे, एसपी जयंतकांत सहित कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। उपद्रवियों द्वारा जलाए गए घरों के लोगों ने बताया कि सुनियोजित तरीके से घटना काे अंजाम दिया गया है। उपद्रवी ट्रक में भरकर लुकार लाए थे। नरकटियागंज में भी जुलूस के दौरान उपद्रवियों ने पत्थर बरसाए। इधर, झंझारपुर में दाे पक्षाें में मारपीट हुई। बाद में पुलिस की तत्परता से मामले पर काबू पा लिया गया। उधर, दरभंगा के सिंहवारा में जुलूस के दाैरान झड़प में 6 लाेग जख्मी हाे गए।
उपद्रवी तत्वों ने कुछ झोपड़ियों में आग लगा दी है। कुछ वाहनों को क्षतिग्रस्त किया है। स्थिति को नियंत्रित कर दिया गया है। उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। किसी भी सूरत में उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
-ललन मोहन प्रसाद, डीआईजी, चंपारण रेंज
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal