राज्यपाल ने न्यायमूर्ति श्री देवेन्द्र कुमार अरोड़ा को उत्तर प्रदेश भू-सम्पदा अपीलीय अधिकरण के अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई

लखनऊ: 3 सितम्बर, 2019

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में न्यायमूर्ति श्री देवेन्द्र कुमार अरोड़ा को उत्तर प्रदेश भू-सम्पदा अपीलीय अधिकरण के अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण करायी। इस अवसर पर न्यायमूर्ति श्री एम0एन0 भण्डारी, न्यायमूर्ति श्री विवेक जौहरी, न्यायमूर्ति श्री राजेश चैहान, न्यायमूर्ति श्री इरशाद अली, न्यायमूर्ति श्री आलोक माथुर, मुख्य सचिव श्री आर0के0 तिवारी, उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री राजीव कुमार एवं अन्य सदस्यगण, अपर मुख्य सचिव गृह एवं सूचना श्री अवनीश अवस्थी, पुलिस महानिदेशक श्री ओ0पी0 सिंह, अपर मुख्य सचिव श्री राज्यपाल श्री हेमन्त राव, प्रमुख सचिव विधान सभा श्री प्रदीप दुबे, सहित अन्य विशिष्टजन उपस्थित थे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम का संचालन प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन श्री दीपक कुमार ने किया।
न्यायमूर्ति श्री देवेन्द्र कुमार अरोड़ा लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि के छात्र रहे हैं। उन्होंने वर्ष 1983 में अधिवक्ता के रूप में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खण्डपीठ में प्रैक्टिस प्रारम्भ की। श्री अरोड़ा उत्तर प्रदेश राज्य के स्थायी अधिवक्ता एवं अपर महाधिवक्ता भी रह चुके हैं। 2009 में श्री अरोड़ा ने उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश तथा 2010 में स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। न्यायमूर्ति श्री देवेन्द्र अरोड़ा जून 2019 में उच्च न्यायालय इलाहाबाद, खण्डपीठ लखनऊ से सेवानिवृत्त हुए हैं।

Translate »