5736.74 लाख लागत की 35 परियोजनाओं का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

5736.74 लाख लागत की 35 परियोजनाओं का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण
रू. 1230.68 लाख की लागत की 11 परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास
9700 लाभार्थियों को वितरित किये गये गये योजनाओं के स्वीकृति पत्र

लखनऊ 28 अगस्त। मिहींपुरवा स्थित सिंचाई कालोनी मोतीपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रू. 5736.74 लाख लागत की 35 परियोजनाओं लोकार्पण, रू. 1230.68 लाख की लागत की 11 परियोजनाओं का शिलान्यास किया तथा 9700 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं केे स्वीकृति पत्र का वितरण किया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से 35 लाभार्थियों को सहजन के पौध भी वितरित किये गये।
कार्यदायी संस्था निर्माण खण्ड, उ.प्र. जल निगम द्वारा एन.आर.डी.डब्लू.पी. कार्यक्रम अन्तर्गत जालिमनगर में रू. 245.26 लाख, पैरूआ में रू. 116.51 लाख की लागत से निर्मित होने वाली पाईप पेयजल योजना, एन.आर.डी.डब्लू.पी. (सांसद आदर्श ग्राम) कार्यक्रम अन्तर्गत मटेहीकला में रू. 204.29 लाख, नीर निर्मल परियोजना अन्तर्गत राजापुर कला (बलहा) में रू. 215.448 लाख, सिलेटनगंज में रू. 155.82 लाख, बौण्डी में रू. 306 है।

Translate »