सोनभद्र। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आवाहन पर आज कर्मचारियों ने कलेक्ट्र्रेट पर 11 सूत्रीय मांगो को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों का कहना था कि प्रदेश के विकास व्यवस्था परिचालन तथा संयोजन में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले राज्य कर्मचारियों की पहले से निर्धारित व्यवस्थाओं के बावजूद विसंगतियों के समय पर निराकरण नही किया जा रहा है।

जिलाध्यक्ष शिव नारायण सिंह ने कहा कि राज्य कर्मचारियों को पूर्व में मिल रही पुरानी पेंशन व्यवस्था मूल रूप में बहाल किया जाय , इसके साथ ही फील्ड कर्मचारियों सहित समस्त सम्बन्धित को मोटर साइकिल भत्ता प्रदान करने , कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ प्रदान करने में पूर्व में की गई सेवाओ को जोड़कर सेवा लाभ प्रदान करने आदि आधारभूत समस्याओ का आंदोलन करने के बावजूद निस्तारण न होने से आक्रोशित है।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले जिले के सभी विभागों के कर्मचारियों ने कलेक्ट्र्रेट परिसर में विशाल धरना प्रदर्शन किया। धरना दे रहे कर्मचारियों ने कहा कि केंद्रीय कर्मचारियों के भत्तो पर निर्णय हो जाने के पश्चात प्रदेश के कार्मिकों को भी केंद्र के समान भत्ते प्रदान किये जाए तथा वेतन विंसगतियो के निर्णय लागू किये जायें। 2001 तक विनियमित किये गए कर्मचारियों की सेवा जोड़कर पेंशन का लाभ दिया जाय साथ ही पूर्व में की गई सेवाओ का लाभ दिया जाय। इसके साथ ही संविदा तथा आउट सोर्सिंग के रूप में कार्य कर रहे कार्मिकों को निश्चत अवधि के बाद पूर्ण कालिक राज्य कर्मचारी घोषित किया जाय। इन सब मांगो सहित कुल 11 मांगो को लेकर धरना दिया जा रहा है और सरकार मांगे नही मानती है तो प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर आगे की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस धरने में विंध्यवासिनी मिश्रा , ई. सत्य प्रकाश समेत सभी विभागों के कर्मचारी शामिल रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal