
लखनऊ।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को मध्य कमान मुख्यालय का दौरा किया। इस दौरान जवानों ने पैरा स्लाइडिंग, रॉक क्लाइम्बिंग और मार्शल आर्ट जैसे विभिन्न प्रशिक्षणों को प्रस्तुत किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सैनिकों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया और जवानों से बातचीत भी की। इस मौके पर लेफ्टिनेंट जनरल अभय कृष्णा, जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, मध्य कमान भी उपस्थित रहे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मध्य कमान में सेना के जवानों के साथ काफी समय बीताया। इस दौरान उन्होंने मुख्यालय मध्य कमान और 11 गोरखा राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर का दौरा किया। साथ ही लखनऊ छावनी में मध्य कमान युद्ध स्मारक स्मृतिका में माल्यार्पण भी किया। रक्षा मंत्री ने 11 गोरखा राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर के बड़ा खाना का भी निरीक्षण किया।
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में तैनात रक्षा कर्मियों और प्रशिक्षण केंद्र के रंगरूटों के साथ खुलकर बातचीत की। उन्होंने मध्य कमान की युद्ध क्षमता और परिचालन तत्परता में अपनी खुशी और विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने सेवारत सैनिकों और भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए किए जा रहे मध्य कमान कमान के प्रयासों पर खुशी जाहिर की।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal