
प्रयागराज- लवकुश शर्मा
हंडिया- भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के तत्वाधान में हंडिया में एक कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया ।उक्त मौके पर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैदर अब्बास चांद ने मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विश्व की भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें सभी वर्गों का सम्मान सुरक्षित है।कश्मीर को मुक्त करना ही माँ भारती की असली आजादी दिलाना है।प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की सराहनीय कार्य के बदौलत ही देश मे अमन चैन कायम है।उक्त मौके पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण करते हुए हरित क्रांति में सहयोग देने की अपील की।कार्यक्रम का संचालन गो रक्षा समिति के जिलाध्यक्ष महेश चंद्र पांडेय,व अध्यक्षता मोर्चा के महामी सैफुल अब्बास, ने किया। मौके पर किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ क्रांति तिवारी, रविन्द्र तिवारी, जिलाध्यक्ष सचिन,सत्यम,सागर त्रिपाठी, बबलू मिश्रा, जुम्मन अली ,कमर रिज्वी, लतीफ अहमद समेत कई लोगो ने संगठन को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली।वही पूर्व छात्र नेता कमर रिज्वी ने अपने सैकड़ो साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal