
लखनऊ। गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री रह चुकी आनंन्दी बेन पटेल यूपी की 25वीं राज्यपाल बनीं। इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जेस्टिस गोविंद माथुर ने इन्हें शपथ ग्रहण कराया। मुख्य सचिव अनूप चंद पांडेय ने कार्यक्रम का संचालन किया। खास बात यह रही कि उनके शपथ ग्रहण में निवर्तमान राज्यपाल रामनाईक भी उपस्थित थे। शपथ ग्रहण के बाद नाईक ने उनसे कुर्सी का हस्तांतरण किया। इससे पूर्व आनंन्दी बेन मध्यप्रदेश की राज्यपाल थीं। शपथ ग्रहण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ दिनेश शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के अलावा यूपी सरकार के मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। सेना के मध्य कमान के अधिकारी, विश्वविद्यालयों के कुलपति उपस्थित रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal