
315 बोर की तमंचा के साथ 1जीवित कारतूस बरामद
नोयडा।दिनांक 27.07.2019 को नोयडा जनपद के थाना सेक्टर-39 पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर सलारपुर तिराहा के पास घेराबंदी कर पुरस्कार घोषित अपराधी मोनू उर्फ आशीष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 01 जीवित कारतूस बरामद हुए।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त थाना सेक्टर-39 पर पंजीकृत मु0अ0सं0 122/2012 धारा 363/366 भादवि व 3(2)5 एस.सी.एस.टी. एक्ट में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर जनपद स्तर से 25 हजार रूपया का पुरस्कार घोषित था। इस सम्बन्ध में थाना सेक्टर-39 पर अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त 1. मोनू उर्फ आशीष निवासी ग्राम नगला हार थाना ओछा जनपद मैनपुरी हाल पता ग्राम देवला थाना सूरजपुर जनपद गौतमबुद्धनगर है। बरामदगी 1. 01 तमंचा 315 बोर, 01 जीवित कारतूस बरामद किया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal