लखनऊ।
श्रीकांत शर्मा, प्रवक्ता यूपी सरकार-
आज़म की जमीन का पट्टा रद्द होने पर- पूरे प्रदेश में भू माफियाओं पर कार्यवाई कर रहे हैं। भू माफिया के वेश में आज़म खान या कोई और खान हो उससे फर्क नही पड़ता। कानून कानून का काम करता है।
संसद में आज़म के बयान पर राजनीति पर- आज़म का बयान बहुत शर्मनाक है। आज़म लोकतंत्र पर कलंक है। उसे सपा जितना जल्दी धोए उतना अच्छा है। ज्यादा शर्मनाक है अखिलेश यादव डिफेंड कर रहे हैं। पहले अखिलेश कार्यवाई करें।
कांवड़ में पुष्प वर्षा पर- सावन का महीना है। कांवड़िये अलग अलग जगहों से आते हैं। हमने गुरु पूर्णिमा पर और कुम्भ में भी पुष्प वर्षा की थी। कांवड़ में भी करेंगे। कोई कमी रह गई होगी तो अगली बार और भी ज्यादा पुष्पवर्षा करेगे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal