कुशीनगर के सपा नेता पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह के छोटे भाई हैं घनश्याम सिंह
कुशीनगर में जिला पंचायत सदस्य भी रह चुके हैं घनश्याम सिंह
लखनऊ।समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता पूर्व राज्मंत्री राधेश्याम सिंह के छोटे भाई घनश्याम सिंह ने खुद को गोली मार ली है। लाइसेंसी असलहा से उन्होंने खुद को गोली मार ली। इस घटना की वजह का अभी पता नहीं चल सका है। पूर्व मंत्री के भाई गांव पर रहते थे।
राधेश्याम सिंह समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता है। उनकी छवि प्रदेश के दबंग नेताओं में होती है। पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह के छोटे भाई घनश्याम सिंह भी क्षेत्र के प्रभावशाली नेताओं में शुमार थे। वह जिला पंचायत सदस्य रह चुके थे। एक बार उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य रही है। समाजवादी पार्टी के संगठन में भी घनश्याम सिंह पदाधिकारी हैं।
पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह के छोटे भाई घनश्याम सिंह पैतृक गांव पर ही रहते थे। बताया जा रहा है कि शनिवार को किन्हीं कारणों से उन्होंने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal