लिव इन रिलेशन में रहते थे महिला-पुरुष, दरवाजा खुला तो दोनों इस हाल में मिले

यूपी के मिर्जापुर में के नारघाट इलाके में पुराने बने पक्के मकान में अकेले रह रहे थे सुनील मोदनवाल और संगीता अग्रवाल।

मिर्ज़ापुर। लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे पति और पत्नी की गला दबा कर हत्या कर दी गयी, उनका शव घर में मिलने से सनसनी फैल गयी। हत्या के बाद घर मे टूटी आलमारी और बिखरे कपड़ों से लूट-पाट की आशंका जतायी जा रही है। वहीं घटना के बाद पुलिस ने कहा है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के नारघाट इलाके में पुराने बने पक्के मकान में अकेले रह रहे दंपत्ति संगीता अग्रवाल 40 वर्ष और उनके लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे पति सुनील मोदनवाल 35 वर्ष का शव घर के बरामदे में मिला।

देर रात दोनों की गला दबा कर हत्या कर दी गयी थी। हत्यारों ने मुंह में कपड़ा ठूंसकर हत्या को अंजाम दिया। घटना की जानकारी तब हुई जब दिन चढ़ने के साथ घर मे कोई हलचल नही हुई। पड़ोसियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के लिए जब घर का दरवाजा खोला तो वहां दोनों का शव जमीन पर पड़ा मिला। दरवाजे के पास सबसे पहले सुनील का शव पड़ा था। वहीं घर के कोने में सुनीता का शव पड़ा हुआ था। घर की आलमारी और बिखरे कपड़ों से ऐसा महसूस हो रहा था कि लूटपाट की कोशिश भी की गयी थी।

लिव इन रिलेशन में रह रहे महिला पुरुष की हत्या*
लिव इन रिलेशन में रह रही महिला और पुरुष की उनके घर में ही हत्या कर दी गयी। उनका शव घर में ही पड़ा मिला।

घटना की सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जांच के लिए फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया दोनों टीम ने घटना स्थल और आस-पास के घरों की जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुचे पुलिस अधीक्षक अवधेश पांडेय ने बताया कि हत्या गला दबा कर की गयी है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मृतक दंपति घर पर ही किराने की दुकान चलाते थे। इसके अलावा उनका चुनरी बनाने का भी काम था।

बताया जा रहा है कि पास ही शराब की दुकान है। जहां से शराब पीने के बाद लोग इसी दुकान पर सिगरेट और तम्बाकू गुटखा आदि खरीदते थे। मृतक के रिश्तेदारों के मुताबिक सुनीता की पहली शादी टूट गयी थी। इसके बाद पिछले दस सालों से वह अपने पुश्तैनी घर मे अलवर निवासी सुनील के साथ रह रही थी। दोनों कोई संतान नहीं थी और वो अकेले ही रहते थे।

Translate »