
मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 12 साल के एक लड़के की हत्या के आरोप में दो लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार किया ।बताते चले कि आरोपियों ने किशोर बालक से अप्राकृतिक यौनाचार का प्रयास किया था, जिसका प्रतिरोध करने पर उन्होंने नाबालिग की हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
थाना प्रभारी सूबे सिंह ने बताया कि आरोपियों की उम्र 19 और 20 साल है और वे मृतक के दोस्त थे। रविवार को उन्हें चरथावाल शहर से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि घटना 26 फरवरी को उस वक्त रिपोर्ट की गयी जब यहां गन्ने के एक खेत में लड़के का शव बरामद हुआ।
उन्होंने बताया कि पीड़ित आरोपी के साथ गया था लेकिन वापस घर नहीं लौटा था। सिंह ने कहा कि दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल लिया और बताया कि जब पीड़ित ने उनका प्रतिरोध किया तो उन्होंने उसका गला घोंट दिया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal