इनलैंड ने पहली बार वर्ल्ड कप जीता

सुपर ओवर में लक्ष्य की बराबरी करके भी न्यूजीलैंड हारा

खेल डेस्क।लॉर्ड्स मैदान पर इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को वर्ल्ड कप के फाइनल में हरा दिया। वह पहली बार खिताब जीतने में कामयाब रहा। इंग्लैंड वर्ल्ड कप जीतने वाला छठा देश बना। इससे पहले वेस्टइंडीज, भारत, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और श्रीलंका खिताब जीता था। न्यूजीलैंड की टीम लगातार दूसरे फाइनल में हार गई। पिछली बार उसे ऑस्ट्रेलिया ने हराया था। बेन स्टोक्स और जोस बटलर की शतकीय साझेदारी की बदौलत इंग्लैंड की टीम चैम्पियन बनने में सफल रही। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 241 रन बनाए। इंग्लैंड की टीम भी 50 ओवर में 241 रन ही बना सकी। मैच का फैसला सुपर ओवर में हुआ।

इंग्लैंड ने सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 रन बनाए। उसके लिए बटलर और स्टोक्स ने बल्लेबाजी की। न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट ने गेंदबाजी की। न्ूजीलैंड के लिए मार्टिन गुप्टिल और जेम्स नीशम ने बल्लेबाजी की। दोनों ने 15 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर ने गेंदबाजी की। मैच में ज्यादा बाउंड्री लगाने के आधार पर इंग्लैंड चैम्पियन बना।

Translate »