फांसी की सजा पायी शबनम को भेजा गया रामपुर जेल, एक ही रात में किया था सात लोगों का क़त्ल

मुरादाबाद। ग्यारह साल पुराने मामले में अपने सात परिजनों की ह्त्या में फांसी की सजा पा चुकी अमरोहा की शबनम को अब मुरादाबाद जेल से शिफ्ट कर रामपुर जेल भेजा जा रहा है। जबकि उसके साथ अब 15 अन्य महिला कैदियों को भी शिफ्ट किया जाएगा। जेल अधीक्षक उमेश सिंह के मुताबिक शासन के निर्देश पर सजा पा चुके कैदियों को दूसरी जेलों में शिफ्ट करा जा रहा है। क्यूंकि यहां तादात से ज्यादा बंदी कैद हैं। अब तक 135 कैदियों को अलग-अलग जेलों में शिफ्ट किया जा चुका है।

Translate »