
लखनऊ।उत्तरप्रदेश के यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के साढ़े चार बजे बस अनियंत्रित होकर नाले में गिरने से 29 यात्रियों की मौत हो गई वही 20 से ज्यादा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा आगरा जनपद से 9 किमी दूर एत्मादपुर कस्बे के पास हुआ। मारे गए लोगों में 27 पुरुष और 2 लड़कियां शामिल हैं।मौके पर पहुँची जिला प्रशाशन बचाव कार्य मे जुटी।

एसएसपी (आगरा) बबलू कुमार ने बताया कि यूपी रोडवेज की “जनरथ सेवा”बस लखनऊ से दिल्ली जा रही थी।बस में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे। क्रेन की मदद से बस को नाले से निकाला और 29 लोगों के शव बरामद हुए। वहीं, डीएम आगरा एनजी रवि कुमार ने बस के तेज रफ्तार में होने और ड्राइवर को झपकी आने की वजह से हादसे की आशंका जताई है।
सीएम ने मृतक के परिजनों को 5 लाख रु. की सहायता राशि का ऐलान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया। उन्होंनेउपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को मौके पर जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीड़ितों की हर संभव मदद की जा रही है। वहीं, रोडवेज ने मृतकों के परिजन को 5 लाख रु. की सहायता देने की बात कही है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal