दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर पहुंची पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने रविवार को एक विवादित बयान दिया है।

सुल्तानपुर।. दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर पहुंची पूर्व मंत्री मेनका गांधी ने रविवार को एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को दबंग प्रवृत्ति के लोगों को पार्टी से जोड़ने की नसीहत दी। हालांकि उन्हें जब लगा कि, मुंह से गलत शब्द निकल गया तो उन्होंने दबंग शब्द के मायने बताते हुए उसे ताकतवर लोगों से जोड़ा। कहा कि, जिन्होंने हमको हराया है, उन्हें पार्टी का सदस्य बनाना है। मेनका ने कहा कि दबंग मतलब ताकतवर, मजबूत और जिंदा दिल लोगों को भी सदस्य बनाएं।

दो दिवसीय दौरे पर पहुंचीं मेनका गांधी, कई परिवारों से मुलाकात कर दिया मदद का भरोसा

चुनाव तैयारी के लिए जुटने का दिया मंत्र

पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी शनिवार को सुल्तापुर पहुंची थीं। अंतिम दिन रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए सदस्यता अभियान के तहत कहा कि विकलांगो और निष्क्रिय लोगों को दूर रखें। उन्होंने ये भी कहा कि विधायक और प्रधानी चुनाव जीत के लिए कार्यकर्ता सक्रिय रहें।

अनियमितता पर नाराज हुईं मेनका गांधी
रविवार को सांसद मेनका गांधी नगर के राम नरेश त्रिपाठी सभागार में जनता का घोषणा पत्र कार्यक्रम में शामिल हुईं और यहां से वो कूरेभार ब्लॉक मुजेश गांव पहुंची। मुजेश में सभा संबोधन के दौरान शौचालय और पीएम आवास निर्माण में हुई अनियमितता की शिकायत पर मेनका गांधी बिफर पड़ीं। उन्होंने मौके से फोन लगाकर सेक्रेटरी को लताड़ लगाई, साथ ही कार्यो में हीलाहवाली न करने की नसीहत दिया। सांसद ने सभा में पार्टी के सदस्यता अभियान को सफल बनाने और हर बूथ पर पांच पेड़ पंचवटी लगाने का आह्वान किया।

Translate »