रामकथा हादसा में मरने वालों की तादाद 18 हो गई। वहीं, 70 लोग जख्मी होने की खबर

बालोतरा (राजस्थान)।बाड़मेर जिले के बालोतरा मेंरविवार कोरामकथा हादसा में मरने वालों की तादाद 20 हो गई। वहीं, 70 लोग जख्मी हैं। चश्मदीदोंके मुताबिक, बवंडर से रामकथा का पंडाल (डोम) 20 फीट ऊपर तक उड़ गया, फिर नीचे गिरा। इसके बाद लोहे के पाइप में करंट दौड़ गया, जिससे सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। उस वक्त हवा की रफ्तार 80 से 100 किमी प्रति घंटा थी। करीब डेढ़ मिनट में ही पूरा पंडाल तहस-नहस हो गया। किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला।

लोगों का आरोप है कि पंडाल का फाउंडेशन बेहद कमजोर था। वह सिर्फ दो फीट के फाउंडेशन पर खड़ा था। रामकथा के दौरान करीब 800 लोग पंडाल में मौजूद थे। बवंडर के बाद जैसे ही पंडाल नीचे गिरा तो लोहे के एंगल श्रद्धालुओं पर गिर पड़े। इससे लोगों के सिर, पैर और पेट में गंभीर चोटेआईं। बताया जा रहा कि दो लोगों की लोहे का एंगल लगने से मौत हुई।

Translate »