*हादसे में घायल लोगों के समुचित उपचार के प्रबंध करने के निर्देश*
लखनऊ:19 जून, 2019
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद संभल में एक सड़क दुर्घटना में हुई आठ लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री जी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस हादसे में घायल हुए लोगों के समुचित उपचार के प्रबन्ध करने के निर्देश दिए हैं।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal