छत पर अकेली सो रही विवाहिता से गांव के युवक ने किया दुष्कर्म, मुंबई फोन कर पति को बताया

रोती विलखती महिला रात में ही घर के नीचे आई अपनी सासू मां को सारी पीड़ा बता दी। फिर तुरंत उसने मुंबई में रह रहे पति को फोन लगाकर घटना की जानकारी दिया

चन्दौली। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बनाये गए कड़े कानूनों का भी डर लोगों को शायद उतना नहीं रहा जिससे इनकी सुरक्षा में हिजाफा हो सके। चंदौली जिले में भी रेप का एक ऐसा ही मामला सामने आया है। मकान की छत पर सो रही विवाहिता से गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म कर दिया। परिवार वालों की तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

⚡बलुआ थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला घर में अपनी विकलांग सास के साथ अकेली रहती है। परिवार के भरण-पोषण के लिए पति मुंबई में रहकर रोटी रोजी कमाता है। भीषण गर्मी का मौसम होने के कारण विवाहित हर रोज रात को छत पर सोती थी। सास विकलांगता के कारण छत पर नहीं जा पाती थी इसलिए विवाहिता को अकेले ही रहना पड़ता था।

इस बात की जानकारी गांव के रहने वाली युवक को हो गई। रविवार की रात को भी वो छत पर अकेली सो रही थी। मकान से सटे एक पेड़ के सहारे युवक रात के अंधेरे में छत पर चढ़ा। विवाहिता का मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। रोती विलखती महिला रात में ही घर के नीचे आई अपनी सासू मां को सारी पीड़ा बता दी। फिर तुरंत उसने मुंबई में रह रहे पति को फोन लगाकर घटना की जानकारी दिया।

आनन-फानन में पति वहां से ट्रेन पकड़कर घर आय़ा। बलुआ थाने पर पहुंच कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए चन्दौली जिलाअस्पताल भेज दिया। इस संदर्भ में बलुआ थानाअध्य्क्ष धीरेन्द्र सिंह का कहना है कि आरोपी की खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है कार्यवाही जल्द की जाएगी।

Translate »