सड़क हादसे ने फिर लील ली एक जान

मोरवा क्षेत्र में हुई दुर्घटना में महिला मृत, दूसरे की हालत गंभीर

सिगरौली।गुरुवार देर शाम मोरवा क्षेत्र के सिंगरौली जयंत मार्ग पर सड़क दुर्घटना में एक महिला की जान चली गई। वहीं वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम बैढ़न से मोटरसाइकिल से काम करके महदईया लौट रहे *लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा* पिता चतुर्गुन विश्वकर्मा उम्र 45 वर्ष एवं *देवमतिया विश्वकर्मा* उम्र 42 वर्ष के बाइक की टक्कर विपरीत दिशा से हुए टाटा मैजिक से हो गई। टक्कर से अनियंत्रित होकर दोनों रोड पर गिर गए जहां घायल महिला पीछे तेज गति से आ रहे हैं कोयला लदे *वाहन क्रमांक UP 64AT 9405* की चपेट में आ गई जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद सिंगरौली जयंत मार्ग पर भारी जाम लग गया।
हादसे की सूचना मिलते ही *निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर* पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आहात मोटरसाइकिल चालक लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा को उपचार हेतु नेहरू शताब्दी चिकित्सालय भिजवाया। वहीं मृतका के शव का पंचनामा कर सबको पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया।

Translate »