लखनऊ।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और आज़मगढ़ से सांसद अखिलेश यादव ने आज आज़मगढ़ में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने आज आज़मगढ़ की जनता, कार्यकर्ताओं और किसानों को धन्यवाद दिया साथ ही साथ उन्होंने बसपा के कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद दिया। आज की जनसभा में उन्होंने भरतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था की गति मंद पड़ती जा रहा है। देश मे देश मे 45 वर्षो में उतनी बेरोजगारी नही थी जितनी कि भाजपा के पांच वर्षों के कार्यकाल में हो गयी है। उन्होंने प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि अमेरिका हमारा मित्र देश है लेकिन उसने आयात सूची से देश को निकाल दिया है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार का कर्ज 35 से 70 लाख करोड़ रुपये हो गया है, अब कोई बैंक हमे कर्ज भी नही देगा। उन्होंने बढ़ती हुई आबादी के लिए संसाधनों पर भी चिंता व्यक्त की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सच छुपाया है यह लोकतंत के लिए घातक है।
राज्य सरकार की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में पेपर लीक होने और इसका दोष पिछली सरकार पर डालने पर उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा की हम तो वर्षो से सत्ता से बाहर है। उन्होंने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को समाजवादी सरकार बक काम बताया। उन्होंने कहा कि अगली बार जब समाजवादी पार्टी की सरकार आएगी तो देश देखेगा कैसे विकास होता है।
उन्होंने अपने कार्य कर्ताओं को जनता के बीच जा कर समाजवादियों द्वरा कराये गए कार्यो को बताने की अपील की।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal