पाक में 500 से ज्यादा बच्चों को एड्स, विश्व स्वास्थ्य संगठन से लगाई मदद की गुहार

इस्लामाबाद एजेंसी।पड़ोसी देश पाकिस्तान एशिया का दूसरा ऐसा देश है, जहां सबसे तेजी से एड्स तेजी से फैल रहा है। यहां एक माह में 681 एचआईवी ग्रस्त पाए गए जिनमें से 537 बच्चे हैं। समस्या से निपटने के लिए अब पाक ने विश्व स्वास्थ्य संगठन से गुहार लगाई है। प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मामलों के विशेष सहायक जफर मिर्जा ने कहा कुछ दिन में डब्ल्यूएचओ और रोग नियंत्रण व रोकथाम केंद्र की 10 सदस्यीय टीम यहां पहुंचेगी। तब हम इसके सही कारणों का पता लगा पाएंगे।
21,375 मरीजों की एचआईवी जांच
प्रांत के लाड़काना जिले के रतोडेरो में अभी तक 21,375 लोगों की जांच की गई, जिनमें से 681 लोग एचआईवी पीड़ित पाए गए हैं। इनमें से 537 लोगों की उम्र दो से 15 साल के बीच है।

Translate »