29 मई को हारी हुई सीटों की समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लख़नऊ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बुलाई गई समीक्षा बैठक में संगठन के सभी पदाधिकारी रहेंगे मौजूद

सीएम अपने सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग पर बुलाई समीक्षा बैठक

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे महामंत्री संगठन सुनील बंसल और कोर कमेटी के सदस्य डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य दिनेश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी रहेंगे मौजूद।

इन पदाधिकारियों के साथ जीते हुए सांसद भी हो सकते हैं शामिल

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के मार्ग निर्देशन में यूपी में सपा बसपा के गठबंधन और कांग्रेस के सामने अच्छे प्रदर्शन पर जहां एक दूसरे को बधाई देकर खुशी जताई जाएगी वहीं पूर्वांचल में केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा मुरादाबाद मंडल सहित पश्चिम की कई सीटों पर हार की समीक्षा करके यह जाना जाएगा कि यह सीटें भाजपा ने किन परिस्थिति में खोई है।

किन कारणों से 2014 में जीती हुई सीटों को भारतीय जनता पार्टी हारी है पर गहन मंथन होगा 5 कालिदास मार्ग पर।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य दिनेश शर्मा संगठन महामंत्री सुनील बंसल प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे सहित सभी क्षेत्रीय अध्यक्ष उपाध्यक्ष भी इस समीक्षा बैठक में होंगे शामिल।

समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभी पदाधिकारियों को रात्रि भोज भी दे सकते हैं।

Translate »