उत्तर प्रदेश सरकार के तीन मंत्री आज देंगे इस्तीफा

मंत्रिपरिषद विस्तार पर होगा फैसला सीएम ने बुलाई आपात कैबिनेट

लखनउ। मंगलवार का दिन यूपी की सियासत के लिए अहम होगा। उत्तर प्रदेश के तीन मंत्री कल इस्तीफा दे देंगे। इसके पहले इन तीनों मंत्रियों को सरकार सम्मानित करेगी उसके बाद वेअपना इस्तीफा सौंप देंगे। इसी दौरान उत्तर प्रदेश राज्य मंत्रिपरिषद उनके कार्यों की सराहना करेगा। इसी लिए योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कैबिनेट की बैठक आहूत की है।
कैबिनेट में होंगे महत्वपूर्ण फैसले
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट की मीटिंग मंगलवार कीसुबह 11 बजहे होगी। कैबिनेट की अध्यक्षता खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इस बैठक में सभी मंत्रियों की उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों को भी अंजाम दिया जाएगा। इस बैठक में सरकार उन फैसलों पर अंतिम मुहर लगाएगी जिनकी घोषणा चुनाव में की गई थी। इसी के साथ साथ कुछ अन्य फैसलों पर हस्ताक्षर किए जा सकते हैं।
मंत्रियों और विधायकांे का होगा सम्मान
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कैबिनेट की बैठक तय कर ली गई हैं। यह बैठक सुबह 11 बजे से होगी। बैठक शुरू होने से पहले सभी मं़ित्रयों की उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इस बैठक में उन मं़ित्रयों और विधायकों का सम्मान किया जाएगा जो लोकसभा सदस्य के रूप में चुन लिए गए हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या विपक्षी विधायकांे का भी सम्मान होगा। इस पर उन्होंने कोइ्र जवाब नहीं दिया।
नए मंत्रियों पर भी होगा फैसला
मंगलवार को कैबिनेट के बाद जब यूपी के तीन मंत्री इस्तीफा दे देंगे, उसके बाद राज्य सरकार इसबात पर भी विचार करेगी कि अब मंत्रिपरिषद का विस्तार किया जाए। इसमें करीब आठ नए मंत्री बनाए जाने की संभावना है। कुछ पुराने मंत्रियों को हटाया जा सकता है और कुछ मंत्रियों के पद बढ़ाए जा सकते है। राज्य मंत्रियों का ओहदा बढ़ाया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार से व ेमंत्री इस्तीफ देंगे जो लोकसभा चुनाव जीतकर अब सांसद बन गए हैं। कई विधायक भी ऐसे हैं जो इस बार सांसद बने है। जिन मंत्रियों के इस्तीफ प्रस्तावित हैं उनमें रीता बहुगुणा, एसपीएस बघेल और सत्यदेव पचैरी प्रमुख हैं।

Translate »