पं0 जवाहर लाल नेहरू देश को आजादी ही दिलायी अपितु इस देश के नवनिर्माण की नींव रखी।

लखनऊ 27 मई। भारत रत्न स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व प्रधानमंत्री पं0 जवाहर लाल नेहरू की 55वीं पुण्यतिथि आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी-पूर्व विधायक सतीश अजमानी की अध्यक्षता में श्रद्धापूर्वक मनायी गयी। सर्वप्रथम पं0 नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता बृजेन्द्र कुमार सिंह ने किया।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता बृजेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि इस अवसर पर पं0 नेहरू को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने कहा कि हमारे लिए गौरव की बात की है कि हम उस पार्टी के सिपाही हैं जिसके तिरंगे झण्डे को लेकर पं0 नेहरू और गांधी ने अपने त्याग और बलिदान से न केवल देश को आजादी दिलायी अपितु इस देश के नवनिर्माण की नींव रखी। उस समय जिस भारत की स्थिति एक सुई के निर्माण की नहीं थी वहां भाखड़ा नांगल, रिहन्द, माता टीला, सरदार सरोवर जैसे बड़े बांधों का निर्माण कराया। चुर्क और डाला की सीमेंन्ट फैक्ट्री, राउरकेला, भिलाई, बोकारो आदि में स्टील के बड़े कारखाने, परमाणु केन्द्र की स्थापना, आईआईएम, एम्स, आईआईटी की स्थापना सहित समुन्नत कृषि विकास, जमींदारी भूमि विनाश कानून जैसे क्रान्तिकारी फैसलों से मजबूत अखण्ड भारत की नींव रखी जिसके चलते आज पूरी दुनिया के सामने भारत आर्थिक, राजनीतिक एवं सामरिक क्षेत्र में सुदृढ़ ताकत के रूप में अपना स्थान बना चुका है। यह सब महान स्वप्नदृष्टा पं0 जवाहर लाल नेहरू जी की वजह से संभव हो सका। ऐसे महामानव की पुण्यतिथि पर आज पूरा देश श्रद्धानत है।
प्रवक्ता ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व मंत्री राजबहादुर ने कहा कि पं0 नेहरू बहुत भाग्यशाली थे कि उन्हें दो बहुत बड़ी भूमिका निभाने का मौका मिला, एक देश को आजादी दिलाने का और दूसरा देश को मजबूत बनाने का, इन दोनों भूमिकाओं का उन्होने बहुत बखूबी निर्वहन कर अपने आपको साबित किया कि प्रधानमंत्री के रूप में पं0 नेहरू का चयन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का फैसला सबसे सर्वोत्तम फैसला था।
पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि पूरी दुनिया में जिस विचारधारा, विजन और विदेश नीति के लिए भारत को एक गंभीर राष्ट्र के रूप में सराहा जाता है यह सब पं0 नेहरू के विचारों और आदर्शों का ही परिणाम है।
पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कांग्रेसजनेां का आवाहन किया कि एक-एक कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ और उसके लिए तय की गयी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करते हुए कांग्रेस को पूरे देश में नम्बर एक की ताकत बनाने में लगाने का संकल्प ही आज पं0 नेहरू को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधायक श्री सतीश अजमानी ने पं0 नेहरू के विचारों और उनके बताये रास्ते पर चलते हुए देश को मजबूत बनाने का आवाहन करते हुए कहा कि आज सबसे बड़ा संकट उसी विचारधारा को खत्म करने के कुत्सित प्रयास के विरूद्ध हमें पूरी दृढ़ता के साथ कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी के कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष के लिए जुटना होगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायक श्यामकिशोर शुक्ला, दिग्विजय सिंह, ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह, द्विजेन्द्र त्रिपाठी, सुबोध श्रीवास्तव, प्रदीप सिंह, डा0 अनूप पटेल, अनीस अंसारी आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए पं0 नेहरू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रवक्ता ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व एमएलसी हरीश बाजपेयी, डाॅ0 आर0पी0 त्रिपाठी, वीरेन्द्र मदान, शिव पाण्डेय, पीयूष मिश्रा, मुकेश सिंह चैहान, अजय कुमार सिंह अज्जू, प्रियंका गुप्ता, रफत फातिमा, संजय सिंह, अयाज खान अच्छू, आरती बाजपेयी, श्रीमती नूतन बाजपेयी, प्रदीप कनौजिया, वेद प्रकाश त्रिपाठी, शमशाद आलम, डी0आर0 सिंह, विजय सक्सेना, इरशाद अली, सुश्री वन्दना सिंह, राघवेन्द्र द्विवेदी, के0के0 शुक्ला, सुभाष पाठक, राजेन्द्र पाण्डेय, श्रीराम यादव, बी0डी0 सिंह, उबैद नासिर, रामू यादव, शिवभूषण मिश्रा सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Translate »