घोरावल/सोनभद्र (अनुराग कुमार) यूपी अंडर 11 चेस चैम्पियन प्रतियोगिता 2019 में संकल्प त्रिपाठी ने दूसरा स्थान प्राप्त कर जनपद के नाम रौशन।प्रदेश के गोरखपुर जनपद के महराजगंज में 21 से 24 मई तक अंडर 11 चेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें प्रतियोगिता में सोनभद्र के दो प्रतियोगियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में क्रमश दूसरा संकल्प त्रिपाठी और शाश्वत त्रिपाठी ने छठा स्थान प्राप्त किया।संकल्प त्रिपाठी ने 7 में से 6 अंक बनाते हुए उपविजेता बने तथा दिल्ली मे होने वाली 16 से 22 नवम्बर तक होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए।बताते चले संकल्प ये कारनामा वर्ष 2015 व 2017 भी कर चुके है इस तरह वे तीसरी बार राष्ट्रीय प्रतियोगी के लिए चयनित हुए।संकल्प के माता गीता तिवारी पिता अनुराग तिवारी बेसिक शिक्षा विभाग में अध्यापक पद पर कार्यरत हैं।इस सफलता पर अमरेश चंद्र,विजय अग्रहरी,इनामुल हक अंसारी,अनुराग पाण्डेय, राम अनुजधर द्विवेदी, दीनबन्धु त्रिपाठी,आर्यन पाण्डेय,देश दीपक आदि ने शुभकामनाएं दीं।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal

