लोकसभा चुनाव में फिर एक बार रुझान में मोदी सरकार जादुई आंकड़ा किया पार

दिल्ली।17वीं लोकसभा के चुनाव के लिए वाेटों की गिनती जारी है।लोकसभा चुनाव में फिर एक बार रुझान में मोदी सरकार जादुई आंकड़ा किया पार । रुझान बता रहे हैं कि देश में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब बहुमत के साथ लगातार दूसरी बार कोई पार्टी सरकार बनाने की स्थिति में आ गई है। भाजपा को पिछली बार 282 सीटें मिली थीं। रुझानों में इस बार भी वह 282 से आगे दिख रही है। नरेंद्र मोदी वाराणसी से आगे चल रहे हैं। राहुल गांधी वायनाड, रायबरेली से सोनिया आगे चल रही हैं। उधर, बिहार की मधेपुरा सीट पर महागठबंधन के उम्मीदवार शरद यादव 40 हजार वोटों से पीछे हैं। अमेठी से स्मृति, लखनऊ से राजनाथ, भोपाल से प्रज्ञा ठाकुर और गांधीनगर से अमित शाह आगे हैं। लेकिन, नागपुर में नितिन गडकरी और सुल्तानपुर में मेनका गांधी पीछे चल रही हैं।

11 अप्रैल से 19 मई तक सात चरणों की वोटिंग प्रक्रिया के दौरान 67.11% मतदान हुआ। लोकसभा चुनाव के इतिहास में यह सबसे ज्यादा है। इस बार 10 में से 9 एग्जिट पोल्स में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलने के अनुमान जाहिर किए गए थे।

मोदी ने इंदिरा की बराबरी की

जवाहरलाल नेहरू ने लगातार तीन बार और इंदिरा गांधी ने लगातार दो बार कांग्रेस को पूर्ण बहुमत दिलाकर सरकार बनाई थी। नेहरू ने 1952, 1957 और 1962 का चुनाव जीत था। वहीं, इंदिरा गांधी ने 1967 और 1971 का चुनाव पूर्ण बहुमत के साथ जीता था। मोदी ने अब इंदिरा की बराबरी कर ली है। 2014 में उनके नेतृत्व में भाजपा ने 282 सीटें जीती थीं। इस बार भी वह 280 से ज्यादा सीटें जीत रही है।

अपडेट्स

  • जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग सीट पर नेशनल काॅन्फ्रेंस के गुलाम अहमद मीर आगे। महबूबा मुफ्ती तीसरे नंबर पर।
  • अमित शाह गुजरात की गांधीनगर सीट से 1 लाख 25 हजार वोटों से आगे।
  • उत्तरप्रदेश की मुजफ्फरनगर सीट से रालोद प्रमुख अजीत सिंह और बागपत से उनके बेटे जयंत चौधरी पीछे।
  • हरियाणा की सभी 10 सीटों पर भाजपा आगे। महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को 37 सीटों पर बढ़त।
  • भोपाल में भाजपा की प्रज्ञा सिंह ठाकुर कांग्रेस के दिग्विजय सिंह से 30 हजार वोटों से आगे।
  • इंदाैर में भाजपा के शंकर लालवानी कांग्रेस के पंकज संघवी से 90 हजार से ज्यादा वोटों से आगे।
  • अमेठी से स्मृति ईरानी 2000 वोटों से फिर आगे।
  • राजस्थान की बाड़मेर सीट से केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ कांग्रेस के मानवेंद्र सिंह से आगे।
  • रामपुर से भाजपा की जयाप्रदा आगे, फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस से राजबब्बर पीछे।
  • भाजपा दिल्ली की सभी 7 सीटों पर आगे। वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न शुरू।
  • दक्षिण बेंगलुरु से भाजपा के तेजस्वी सूर्या, कांग्रेस के कार्ति चिदंबरम तमिलनाडु की शिवगंगा सीट से आगे चल रहे हैं।
  • श्रीनगर से फारूक अब्दुल्ला और पंजाब की उधमपुर सीट से केंद्रीय मंत्री जितेंद्र प्रसाद आगे।
  • पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल उम्मीदवार अभिषेक बनर्जी आगे।
  • बिहार की पटना साहिब सीट से कांग्रेस के शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा के रविशंकर प्रसाद से पीछे।
  • पूर्वी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर आगे चल रहे हैं।
  • बिहार की बेगूसराय सीट पर भाजपा के गिरिराज सिंह आगे, सीपीआई के कन्हैया कुमार तीसरे नंबर पर।
  • पंजाब की बठिंडा सीट से केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल और गुरुदासपुर से भाजपा के सनी देओल पीछे।
  • वाराणसी में नरेंद्र मोदी 11252 वोटों से आगे, कांग्रेस अजय राय दूसरे नंबर पर।
  • अमेठी में स्मृति ईरानी से राहुल गांधी पीछे चल रहे हैं।
  • भोपाल में प्रज्ञा ठाकुर, वायनाड से राहुल गांधी और गांधीनगर से अमित शाह आगे।
  • लखनऊ से गृहमंत्री राजनाथ सिंह और जयपुर शहर से भाजपा उम्मीदवार रामचरण वाेरा आगे चल रहे हैं।
  • बरेली से केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और सारण से राजीव प्रताप रूडी आगे। तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस के शशि थरूर पीछे।
  • शुरुआती रुझानों में भाजपा राजस्थान में 16 और कांग्रेस एक सीट पर आगे।

रुझान: कांग्रेस+ ने तमिलनाडु-महाराष्ट्र से अपनी सीटें दोगुनी कीं कांग्रेस+ को पिछली बार की 60 सीटों से दोगुनी यानी करीब 120 सीटें मिलने के रुझान सामने आ रहे हैं। सबसे ज्यादा फायदा तमिलनाडु में हो रहा है, जहां उसे 25 सीटों पर बढ़त मिलने के रुझान हैं। उधर, महाराष्ट्र में कांग्रेस को 10 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। यहां 2014 में कांग्रेस को 2 सीटें मिली थीं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में भी राहुल की पार्टी को 4 सीटों पर बढ़त के रुझान हैं। यहां पिछली बार पार्टी को 1 सीट ही मिली थी। इसके अलावा गुजरात में 4,उप्र में 3 सीटों पर कांग्रेस को बढ़त के रुझान हैं।

Translate »