विश्व कप में हिस्सा लेने टीम इंडिया लंदन पहुँची

खेल डेस्क।आईसीसी विश्व कप में हिस्सा लेने के लिए टीम इंडिया आज (22 मई) लंदन पहुंच गई। कप्तान विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया आज तड़के मुंबई से लंदन के लिए रवाना हुई थी। विश्व कप के लिए रवाना होने से पहले कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार (21 मई) को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ये उनके लिए सबसे चैलेंजिंग विश्व कप होगा। विराट इससे पहले 2011 और 2015 में विश्व कप खेल चुके हैं।

मुंबई से दुबई होते हुए टीम इंडिया लंदन पहुंची। भारत को अपना पहला मैच 5 जून को खेलना है। इससे पहले भारत को दो वॉर्म-अप मैच भी खेलने हैं। पहला वॉर्म-अप मैच 25 मई को न्यूजीलैंड के खिलाफ और दूसरा वॉर्म-अप मैच 28 मई को बांग्लादेश के खिलाफ खेला जाना है।

Translate »