
लखनऊ 14.05.2019।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 15 मई 2019 (बुधवार) को मऊ और देवरिया में बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कु मायावती जी तथा राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अजीत सिंह के साथ गठबन्धन के प्रत्याशियों के पक्ष में संयुक्त रैली को संबोधित करेगें।
इसके अतिरिक्त अखिलेश यादव महाराजगंज में सपा प्रत्याशी के समर्थन में भी एक चुनावी सभा करेगें।
लोकसभा घोसी के गठबन्धन प्रत्याशी अतुल कुमार सिंह उर्फ अतुल राय के पक्ष में 12.10 बजे ग्राम भुजौटी, घोसी रोड, थाना सराय लखंशी, जिला मऊ में संयुक्त रैली होगी जिसे बहन कु0 मायावती जी, श्री अखिलेश यादव, तथा श्री अजीत सिंह संबोधित करेगंे।
सपा, बसपा, रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष 1.35 बजे लोकसभा देवरिया में संयुक्त रैली ग्राम चकसराय, बदलदास, सोनूघाट, देवरिया में नवजीवन मिशन स्कूल के पास की जमीन पर करेगंे और लोकसभा प्रत्याशी श्री विनोद कुमार जायसवाल के पक्ष में मतदान की अपील करेगें।
श्री अखिलेश यादव 3.00 बजे लोकसभा क्षेत्र महाराजगंज से समाजवादी पार्टी गठबन्धन के प्रत्याशी कुंवर अखिलेश सिंह के पक्ष में गणेश शंकर विद्यार्थी इंटर कालेज महाराजगंज में चुनावी जनसभा को संबोधित करेगें।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal